शामली: युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक युद्ध के हालातों के मद्देनजर सरकार के आदेशों के अनुपालन में शामली जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान संभावित भीड़, उग्र विरोध, दंगा नियंत्रण और कानून व्यवस्था को भंग किए जाने की स्थितियों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में ड्रोन भी शामिल हुए।