मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित होंडा शोरूम में मैकेनिक ने रुपये की तंगी में साथी के साथ चोरी की घटना को दिया था अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ रोड पर एक होंडा शोरूम में चोरी की घटना का गुरुवार को करीब 1 बजे थाना खालापार पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 चोर अभियुक्त हबीब मलिक व हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने मेरठ रोड स्थित एक खाली पड़े प्लॉट के पास से चोरी की गई LED TV भी बरामद की है। अभियुक्त हबीब मलिक ने बताया की रुपयों की तंगी मे उसने साथी संग मिलकर चोरी घटना को अंजाम दिया था।