कलेर: भीषण गर्मी को लेकर अरवल में स्कूलों पर लगा प्रतिबंध, डीएम ने जारी किया आदेश
Kaler, Arwal | May 21, 2026 अमृषा बैंस ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार 22 मई से 25 मई 2026 तक अरवल जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णतः स्थगित रहेंगी। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्वाह्न 11 बजे तक संचालित होगी