गोरखपुर: गोरखपुर में ताला तोड़कर घर की सफाई, काउंटर से उड़ाए ₹40 हजार; चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद
गोरखपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जिले के पिपराइच और बड़हलगंज क्षेत्र से चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लोगों में दहशत का माहौल है।पहली घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के बजरंग पुरम कॉलोनी की है। यहां रहने वाले बृजेश कुमार तिवारी परिवार के साथ बच्चों के एडमिशन के लिए 4 जून को नोएडा गए हुए थे। जब वह सोमवार को वापस लौटे तो घर