रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित किए जा रहे बाल महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।