जमुई: एसपी कार्यालय में जनता दरबार का किया आयोजन 22 फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें चकाई, सोनो ,झाझा, बरहट, सिकंदरा , खैरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से 22 फरियादी पहुंचे थे। सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद एसपी ने उसे जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया बता दें की प्रत्येक गुरुवार को एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।