गुमला: सस्ते AC के लालच में हाईटेक ठगी, ₹65 हजार की चपत, मैनेजर पर मिलीभगत का आरोप
Gumla, Gumla | Apr 20, 2026 साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के खड़िया पाड़ा निवासी मो. तस्लीम के परिवार से सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन भुगतान के जरिए 65 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। तस्लीम के बड़े भाई जसीम को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने शहर के एक दुकान से 13000 में AC देने की बात कही। पैसे भुगतान के बाद माल अनलोड करवा लिया गया।