कोंच: उसास गांव में छापेमारी, 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Konch, Gaya | May 11, 2026 थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना क्षेत्र के उसास गांव से 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर दोपहर 3 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उसास गांव में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लाई गई है और उसकी बिक्री की होनी है।