खूंटी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया
Khunti, Khunti | Jul 31, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, आर. रॉनिटा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से ली एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।