खूंटी: जुरदाग तालाब के पास 22 चक्का ट्रेलर पलटा, चालक घायल
Khunti, Khunti | Jul 31, 2025 आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे जुरदाग तालाब के पास एक 22 चक्का टेलर पलट गया। टेलर झाड़सुगुड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। घटना के वक्त चालक एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने से टेलर तालाब के किनारे पलट गया। संयोग रहा कि वह मिट्टी पर पलटा और नीचे खेत में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।