खूंटी: तुम्बाकेल गांव में करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Khunti, Khunti | Jul 30, 2025 मुरहू थाना क्षेत्र के कोड़ाकेल पंचायत अंतर्गत तुम्बाकेल गांव में मंगलवार को करंट लगने से 10 वर्षीय एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अलबिस ओड़ेया के रूप में हुई है, जो सिमोन ओड़ेया का पुत्र था। तुम्बाकेल निवासी झामुमो नेता सनिका बोदरा ने बताया कि मंगलवार को घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे और अलबिस घर में अकेला था।