महागामा: महागामा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिलाओं को दी गई जानकारी
Mahagama, Godda | Apr 17, 2026 प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान हेमचाचक,सुकलचक,चांदसर, जमायडीह, कुसमी आदि केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के द्वारा पोषण से संबंधित दूध, दही, पपीता, केला, खीरा,गाजर ,आवला, मूंगफली समेत हरी साग सब्जी का स्टाल लगाकर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जानकारी।