चरखारी: खरेला के बल्लायं गांव में दंपती से युवक ने की मारपीट, आरोपित पर दर्ज हुआ मुकदमा
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के बल्लायं गांव निवासी रामसिंह ने बताया कि रात साढ़े सात बजे गांव का बृजलाल नशे में गाली-गलौज करने लगा। बाद में पशुबाड़े जाते समय उसने रास्ते में रोककर रामसिंह व पत्नी रामबाई से मारपीट की। डंडे से प्रहार कर पत्नी का हाथ तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि बृजलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।