सैदपुर: तहसील से कटी RC की वसूली के तनाव में पान विक्रेता ने खाया सल्फास, सुसाइड नोट में बिजली विभाग पर लगाया आरोप
सैदपुर सीएचसी के पीछे रहने वाले एक पान विक्रेता 50 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप पुत्र स्व काशीनाथ कश्यप ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपनी टूटी फूटी लिखावट में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिस पर बिजली विभाग के चलते यह खौफनाक कदम उठाने की बात कही जा रही है।