जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, अगले 6 माह में बस्तर सहित देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लालबाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के संकल्प के तहत आगामी 31 मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा हो जायेगा । उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है।