गायघाट: बाघाखाल और रामनगर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से शुरू, सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल और रामनगर पंचायत में सोमवार सुबह 7 बजे से पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। मतदान को लेकर दोनों पंचायतों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बाघाखाल पंचायत में पांच तथा रामनगर पंचायत में भी पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।