सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में तपोवन भूमि में मजदूर के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बहेरिया थाना में आने वाले तपोवन भूमी में बर्तन धोने से मना कर ने पर मैनेजर ने मजदूर के साथ मारपीट करते हुए जातिगत अपमानित कर दिया। जिसकी शिकायत मजदूर ने थाना में की। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है ।