बगोदर: गोपालडीह में मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के गोपालडीह स्थित सरदार पटेल उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधालय के छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस विधालय से 113 छात्र छात्राओं मैट्रिक परीक्षा शामिल हुए थे। जिसमें सभी प्रथम श्रेणी से पास किये।