चकरनगर: कूपन के साथ गैस चूल्हा और कंबल बेचने वालों से रहें सावधान
क्षेत्र में सक्रिय ठग गिरोहों को देखते हुए मंगलवारदोपहर 1बजे थानेदार बलराम मिश्रा ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कुछ संदिग्ध लोग गांव-गांव घूमकर इनामी कूपन के नाम पर गैस चूल्हा,कंबल,टीवी,फ्रिज और अन्य सामान निकलने का लालच दे रहे हैं।ये लोग पहले घरों में घुसकर विश्वास जीतते हैंऔर फिर मौका पाकर चोरी या ठगी की घटनाओं को अंजाम देते