शाहगंज: शांति भंग की आशंका में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।