सलोन: पालीहार गांव में पुराने ज़मीन विवाद में आधा दर्जन दबंगों ने महिला को जमकर मारा-पीटा, महिला को आई गंभीर चोटें
11:4:2026 को 11:00 सुबह नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पालीहार गांव में पुराने जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला सारिका बानो को जमकर मारा पीटा। वही मारपीट में सारिका बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के परिजनों पुलिस को दिया लिखित शिकायती पत्र। वहीं घायल महिला का इलाज रायबरेली जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।