धामपुर: धामपुर में हाईवे पर बनाए जा रहे डिवाइडर में कट बनाए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया
शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में राजपूताना रिजॉर्ट से दुर्गा विहार कॉलोनी तक हाइवे पर डिवाइडर बनाया जा रहा है।ग्रामीण डिवाइडर में कट बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी कट बनाए जाने की मांग की।