कालपी: अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ ने बड़ागांव वन ब्लॉक में जल संरक्षण कार्यों की स्थिति का किया निरीक्षण
Kalpi, Jalaun | Jun 11, 2026 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ एवं बुंदेलखंड के नोडल अधिकारी ललित कुमार वर्मा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे कदौरा स्थित बड़ागांव वन ब्लॉक का निरीक्षण कर जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और प्रभावशीलता का जायजा लिया।