श्री गंगानगर: जनगणना संचालन निदेशक राजस्थान का श्रीगंगानगर दौरा, जनगणना अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 8, 2026
राजस्थान के जनगणना संचालन निदेशक श्री बिष्णु चरण मल्लिक शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे श्रीगंगानगर के दौरे पर रहे। उन्होने जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचिकरण एवं मकान गणना) के अन्तर्गत सेठ जी एल. बिहाणी कॉलेज प्रांगण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षार्थियों से प्रश्न-उत्तर कर प्रशिक्षण की गुणवता की जांच की।