बानो: खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बानो में धरना, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Bano, Simdega | Sep 19, 2026 केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में शनिवार को बानो में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। धरना को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर पहला अधिकार झारखंड की जनता का है। झारखंड ने हमेशा जल, जंगल और जमीन की लड़ा