सिमरिया: रफ़्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में स्कूल जा रहे शिक्षक की मौत, दो घायल
Simariya, Panna | Apr 30, 2026 "पन्ना के सिमरिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ मोहन्द्रा-सिमरिया मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतिथि शिक्षक हरि प्रभात गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पड़रिया गांव के पास की है, जब शिक्षक ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।"