रसूलाबाद: नोहा नौगांव में बेवजह गाली गलौज कर दबंगों ने महिला के सर पर ईंट से किया प्रहार दो घायल,तहरीर पर पुलिस ने जांच की शुरू
मंगलवार को नोहा नौगांव निवासी रीता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही कल्लू और उसकी पत्नी ने दरवाजे पर आकर बेवजह गाली गलौज की विरोध करने पर लाठी डंडों व ईट पत्थर से हमला कर दिया।जिससे पीड़िता रीता देवी और उसके ससुर घायल हो गए।घायलावस्था में पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की ।