फारबिसगंज: प्रधानमंत्री के मधुबनी में कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज में बीजेपी नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मधुबनी में कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज में जनसंपर्क अभियान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चलाया जा रहा है. मंगलवार को 12 बजे बीजेपी नेता व पूर्व मुख्य पार्षद अनुप जयसवाल ने जनसंपर्क अभियान किया और अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.फारबिसगंज से भी लोग शामिल होंगे.