टीकमगढ़: एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में देहात पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व मे थाना देहात पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कल दिन शुक्रवार को रात ग्राम बड़ागांव खुर्द में अज्ञात आरोपी द्वारा मोहन यादव पिता रतिराम यादव उमर 55 वर्ष निवासी वड़ागांव खुर्द की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी, आरोपी गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।