नानपारा: नानपारा में बिना रजिस्ट्रेशन और डीएल के फर्राटा भर रहे 28 ई-रिक्शा किए गए सीज
नानपारा में सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन फर्राटा भर रहे ई रिक्शों के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान 28 रिक्शे बिना रजिस्ट्रेशन व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलते मिले। पुलिस ने सभी ई रिक्शों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस करवाई हुई।