प्रतापगढ़: पीपलखूंट-प्रतापगढ़ मार्ग पर हादसा, ट्रेलर और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल, चालक फरार
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट से प्रतापगढ़ मार्ग पर नेशनल हाईवे-56 पर आमली घाटी और पुनहल्ला घाटी के बीच ट्रेलर और ऑटो की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा पीपलखूंट से करीब 5 किलोमीटर पहले हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं से भरा ऑटो टक्कर के बाद पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक तेज रफ्तार से बांसवाड़ा की ओर फरार हो गया।