भगवानपुर: मंत्री सुरेंद्र मेहता ने जोकिया पंचायत के गाँवों में कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र जोकिया पंचायत के धूसहा, खखना, तेलन सहित विभिन्न गाँवों में रविवार को दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे कार्यों को और अधिक तीव्र गति देने के उद्देश्य से उसका निरीक्षण किया।