ब्यौहारी: पेड़ से गिरने पर ग्रामीण की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय लोकनाथ सिंह निवासी ग्राम मऊ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे सामने आई है।