अनूपगढ़: ईद-उल-अजहा के अवसर पर वार्ड नम्बर 17 स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई, अमन-चैन की मांगी गई दुआ, पुलिस रही मौजूद
आज मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद अल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने वार्ड 17 में स्थित ईदगाह में आज शनिवार सुबह 8:30 बजे तक नमाज अदा कर क्षेत्र की खुशहाली,भाईचारा और अमन चैन की दुआ मांगी।सुरक्षा,यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह के बाहर सीआई ईश्वर जांगिड़ व भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।