मरकच्चो: बासडीह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई
मरकच्चो प्रखंड के बासडीह गांव में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कोडरमा के तत्वावधान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।