बांके बाज़ार: बेलहरी गांव में रास्ते को लेकर विवाद, 20 वर्षों से बनी ईंट की सड़क पर कब्जे का आरोप
बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र के बेलहरी गांव में रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग 20 वर्षों से इस रास्ते पर ईंट सोलिंग बनी हुई है, जिससे गांव के लोगों का आवागमन सुगम होता रहा है। इसके बावजूद अब कुछ लोगों द्वारा रास्ते की बाउंड्री कर उस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव के कई घरों को मुख