मंडला: वैशाख माह में जवारे का विसर्जन: सरदार पटेल वार्ड से श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 वैशाख माह के अवसर पर सरदार पटेल वार्ड स्थित देवी मंदिर में स्थापित जवारे का विसर्जन गुरुवार शाम लगभग 5 बजे नर्मदा तट घाट में विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल वार्ड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां नर्मदा तट तक पहुचे।