पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में बाजार गई मां, पुत्री को लेकर युवक फरार, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया 16 अप्रैल को वह बाजार सामान खरीदने के लिए गई हुई थी इस दौरान उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी इसी का फायदा उठाकर शेरपुर कला निवासी कामरान पुत्र फरियाद आरोप है उसकी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर लेकर फरार हो गया, मुकदमा दर्ज।