ग्वालियर गिर्द: जिला प्रशासन की टीम ने शहर में बुक स्टेशनरी और यूनिफॉर्म दुकानों का किया निरीक्षण
जिला प्रशासन की टीम ने ग्वालियर शहर में बुक स्टेशनरी और यूनिफॉर्म दुकानों का निरीक्षण किया। आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर जिला प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान पर जिला प्रशासन की टीम को गड़बड़ी भी मिली। तत्काल मौके पर ही दुकान को सील किया गया है।