ग्वालियर गिर्द: अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट एजेंसी की टीम ग्वालियर पहुंची, ठगी करने वाली गैंग से करेगी पूछताछ
ग्वालियर में कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों को ठगने वाली गैंग के बारे में पता लगाने अमेरीका की होम लैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट एजेंसी की टीम ग्वालियर पहुंची है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जांच एजेंसी टीम ने ठग गिरोह के बारे में एसपी से इनपुट लिया। यह जांच टीम अब पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों से भी पूछताछ करेगी।