ग्वालियर गिर्द: पड़ाव थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मनीष ने थाने पहुंचकर शिकायत की है और बताया कि अज्ञात चोर ने खेड़ापति मंदिर के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली है। पड़ाव थाना पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज को चेक कर मामले की जांच की जा रही है।