कोल: अलीगढ़ में महंत राजू दास का बड़ा बयान, कहा- AMU आतंकवादी बनाने की फैक्ट्री है, यहाँ का बच्चा आतंकवादी बनता है
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 देशभर में अपने कार्य व बयान बाजी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अयोध्या के हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजू दास फिर एक बार सुर्खियों में है। चंडौस क्षेत्र में RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। मंच से कहा कि अलीगढ़ में तो AMU आतंकवादी बनाने की फैक्ट्री है। AMU से सिर्फ आतंकवादी निकलते हैं।