टीकमगढ़: सरकनपुर: 18 वर्षीय युवती ने कथित कीटनाशक का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़। जिले के सरकनपुर गांव निवासी काजल राजपूत (18 वर्ष) को गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कथित रूप से कीटनाशक दवा के सेवन के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल कीटनाशक सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।