गढ़वा: गढ़वा में नर्सिंग होम पर सिविल सर्जन की बड़ी कार्रवाई, कई अस्पतालों को बंद करने का निर्देश
Garhwa, Garhwa | May 8, 2026 गढ़वा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने शुक्रवार को विभिन्न निजी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अस्पतालों में ऑपरेशन के बाद मरीज भर्ती मिले, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं थे। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कई अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दिया गया। मामले में संबंधित डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।