तीन दिन में पुलिस भर्ती के हजारों बच्चों को रहने खाने की मुफ्त इंतजाम, फर्रुखाबाद विकास मंच ने पेश की मानवता की मिसाल, ई-रिक्शा तक की मुफ्त व्यवस्था
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन जनपद फर्रुखाबाद के परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आगमन हुआ। बाहर से आने वाले इन छात्र-छात्राओं के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा द्वारा रहने, भोजन, चाय और नाश्ते की पूरी तरह से निशुल्क व्यवस्था की गई।
परीक्षार्थियों को ठहराने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों जैसे दिसंबर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन, दुर्गा मंदिर और सिंधी धर्मशाला को आरक्षित किया गया था।
आखिरी दिन उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़
जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि आज परीक्षा का अंतिम दिन होने के कारण सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। पिछले दिनों जो परीक्षार्थी यहाँ रुके थे, उन्होंने अपने साथियों को यहाँ की बेहतरीन व्यवस्थाओं के बारे में बताया, जिसके चलते आज 700 से अधिक परीक्षार्थी यहाँ पहुँचे। उन्होंने कहा,
"यह हमारे लिए बेहद खुशी और संतोष का विषय है कि हमारी मेहनत सफल हो रही है। हमारी टीम सभी परीक्षार्थियों की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रख रही है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।"
इन जिलों से पहुँचे परीक्षार्थी, घर जैसी व्यवस्था पाकर जताया आभार
आयोजकों के मुताबिक, इस बार सर्वाधिक छात्र ललितपुर की तरफ से आए हैं। इसके अलावा उरई, जालौन, कानपुर देहात और हरदोई के परीक्षार्थियों ने भी यहाँ शरण ली। व्यवस्थाओं से गदगद छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक ऐसी नि:स्वार्थ व्यवस्था कहीं नहीं देखी, जहाँ घर जैसा वातावरण और शुद्ध खाना मिल रहा हो।
परमार्थ संस्थान ने दी मुफ्त ई-रिक्शा सेवा
छात्रों की सहूलियत के लिए परमार्थ संस्थान के केशव भान साध द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से धर्मशालाओं तक आने-जाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई, जिसका सैकड़ों परीक्षार्थियों ने लाभ उठाया।
सहयोगियों का जताया आभार
पिछले चार दिनों से दिन-रात जुटे अपने साथियों का धन्यवाद करते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के रुकने के बावजूद कोई अव्यवस्था नहीं हुई, यह पूरी टीम के सहयोग से ही संभव हो सका।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सहयोगी रहे:
श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना, कोमल पांडे (जिला महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद), प्रिंस शुक्ला, निशित दुबे उर्फ नीशू (पूर्व सभासद), ओम निवास पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, लकी गुप्ता, नीरज गुप्ता, आलोक दुबे भरे, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, आशू मिश्रा, रईस नवाब, हाजी शादाब, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी, अनंत राम श्रीवास्तव, कुलदीप दीक्षित, मोहित खन्ना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।