🚨 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही प्रभावित
📍 रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए आंशिक रूप से रोकी गई।
मौसम फिलहाल अनुकूल है। भीमबली से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को रेस्क्यू टीमों की निगरानी में सुरक्षा मानकों के साथ चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है।
🛡️ मौके पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र एवं पुलिस बल
की टीमें तैनात हैं, जो यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही हैं।
✅ फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है।
🙏 यात्रियों से अपील है कि रेस्क्यू टीमों के निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा अनावश्यक जोखिम न लें।
#KedarnathYatra #Kedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #KedarnathDham #RescueTeam #SDRF #TravelUpdate
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 14, 2026