मंझनपुर: ओसा में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, जिलाध्यक्ष बोले- देश की उम्मीद शोषित-वंचितों की मजबूत आवाज राहुल गांधी हैं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को लगभग 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण किया तथा राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।