कांके: रांची के सिदो-कान्हू पार्क में उपायुक्त और एसएसपी ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2025 रांची स्थित सिदो-कान्हू पार्क में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ न्याय और अधिकार के लिए वीर शहीद सिदो-कान्हू द्वारा लड़ी गई लड़ाई हमारे लिए आदर्श हैं।