कांके: सिदो-कान्हू पार्क में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों ने हूल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2025 सिदो-कान्हू पार्क में सोमवार दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों ने हूल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में मजदूर, कर्मचारी, किसानों के प्रतिनिधि, युवा और छात्र शामिल हुए। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हूल विद्रोह को साम्राज्यवाद विरोधी, जमींदारी विरोधी, कंपनी राज विरोधी पहला सशस्त्र जनविद्रोह था।