कांके: कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2025 कांग्रेस भवन में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि आज 1855 के संथाल विद्रोह की याद में हूल दिवस मनाया जाता है।